{"_id":"69c43e3630cd0346bd059bca","slug":"uproar-at-gas-agency-police-distribute-cylinders-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148934-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गैस के लिए एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने बंटवाए सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गैस के लिए एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने बंटवाए सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गैस सिलिंडरों के लिए जिले की एजेंसियों पर बुधवार को भी भीड़ उमड़ी रही। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के पास स्थित एजेंसी के संचालक पर उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहां पर पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराकर सिलिंडरों का वितरण कराया। बुधवार को एजेंसी पर कई बार हंगामे की स्थिति बनी रही।
इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए मारामारी मची हुई है। इसके चलते दिन निकलते ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है। होम डिलीवरी की सुविधा बंद होने के चलते गोदामों से सिलिंडर लाए जा रहे हैं। ऐसे में ई-केवाईसी नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा नौरोजपुर गुर्जर गांव के तेजपाल, सुखपाल, सुल्तानपुर हटाना गांव के दीपक, प्रकाश आदि ने एजेंसी संचालक पर चक्कर लगवाने का आरोप लगाया। उन्होंने उपभोक्ताओं के सिलिंडर दूसरे लोगों को देने का भी आरोप लगाया। हंगामे के चलते एजेंसियों पर दिनभर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
-गैस कंपनी ने फिर बदले नियम
गैस कंपनियों ने मंगलवार को सिलिंडरों के वितरण को लेकर नए नियम जारी किए थे। इसमें दो सिलिंडर वाले कनेक्शन की बुकिंग का समय बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया था, जबकि एक सिलिंडर वाले कनेक्शन की बुकिंग 25 दिन में ही होनी तय की गई। बुधवार को फिर से नियम बदल दिए गए। इसमें शहरी क्षेत्र में बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन निर्धारित किए गए हैं।
-एक सप्ताह पहले सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं दिया गया। अब उनके सिलिंडर की डिलीवरी दिखाकर वापस भेजा जा रहा है। -नीरज, नौरोजपुर गुर्जर
-गैस सिलिंडरों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बाद कई बार एजेंसी पर आ चुके हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं दिया गया। -पंकज धामा, उपभोक्ता
वर्जन-गैस कंपनी ने मंगलवार को नए नियम जारी किए थे, जो बुधवार को फिर से बदल दिए गए। अब पहले की तरह शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में सिलिंडर की बुकिंग हो सकेगी। -अजय चौहान, अध्यक्ष, बागपत इंडेन एलपीजी फेडरेशन
वर्जन-नए नियमों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है और न ही गैस कंपनी से कोई पत्र मिला है। इसका पत्र मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जिले में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए गए। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos