फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over man marrying his girlfriend after claiming his wife was dead.

Baghpat News: पत्नी को मृत बताकर प्रेमिका से निकाह करने पर हंगामा

Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar over man marrying his girlfriend after claiming his wife was dead.
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया। रविवार को उसकी प्रेमिका ने घर आकर हंगामा किया और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह ट्रॉनिका सिटी की एक फैक्टरी में काम करती है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात गौसपुर गांव के व्यक्ति से हुई थी। व्यक्ति ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके दो बेटे हैं। आठ माह पहले दोनों ने निकाह कर लिया और साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले व्यक्ति ने उसका मकान बिकवा दिया। चार दिन पहले वह अपने घर लौट आया और अपना फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को प्रेमिका अपने बच्चों के साथ प्रेमी के घर पहुंची। उसे देखकर प्रेमी अपनी पत्नी के साथ दुकान से शीतल पेय लाने के बहाने भाग गया। लोनी की महिला ने सुझाव दिया कि प्रेमी 15 दिन उसके पास रहे। वह 15 दिन अपनी पत्नी के पास भी रह सकता है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रजत ढाका ने बताया कि उन्हें हंगामे की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed