सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vandalism broke into the mosque, tore religious booVandalism broke into the mosque, tore religious booksks

Baghpat News: मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़, धार्मिक किताब फाड़ी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vandalism broke into the mosque, tore religious booVandalism broke into the mosque, tore religious booksks
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने छोटी मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और धार्मिक किताब फाड़ने का भी आरोप है। सूचना मिलने पर मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ भी की।
Trending Videos

हिलवाड़ी गांव में शनिवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे तो उन्हें वहां सामान बिखरा हुआ मिला। मस्जिद में बर्तन समेत अन्य सामान भी टूटे हुए मिले, जबकि धार्मिक किताब के पन्ने फर्श पर फैले हुए थे। इसका पता चलते ही लोगों में आक्रोश पनप गया और काफी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी। इसके अलावा मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मस्जिद में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed