सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Violent Attack Over Matchstick Refusal: Uncle and Nephew Assaulted with Iron Rod in Baghpat

Baghpat: बीड़ी जलाने को माचिस नहीं देने पर खूनी हमला, चाचा-भतीजे को लोहे की रॉड से पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के अहैड़ा गांव में बीड़ी जलाने के लिए माचिस न देने पर पड़ोसियों ने चाचा-भतीजे पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर।

Violent Attack Over Matchstick Refusal: Uncle and Nephew Assaulted with Iron Rod in Baghpat
match box new माचिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बागपत जिले के अहैड़ा गांव में मंगलवार रात एक छोटी-सी बात ने गंभीर हिंसा का रूप ले लिया। बीड़ी जलाने के लिए माचिस देने से इनकार करने पर पड़ोसियों ने एक चाचा और उसके भतीजे पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप ठीक करते समय हुआ विवाद
घायल बिजेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपने घर के पास खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को ठीक कर रहे थे। तभी गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने लगे। माचिस न होने पर उन्होंने मना कर दिया, जिससे युवक गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

कुछ देर बाद वही युवक अपने साथ अन्य लोगों को लेकर वापस लौटे और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

जबड़ा टूटने से भतीजा गंभीर घायल
हमले के दौरान बिजेंद्र के भतीजे दीपांशु के जबड़े में गंभीर चोट आई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को बचाने आए बिजेंद्र के बेटे के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और तहरीर व चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed