सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies of fever; over 25 fall ill.

Baghpat News: बुखार से महिला की मौत, 25 से ज्यादा बीमार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever; over 25 fall ill.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। कस्बे में रविवार सुबह बुखार से 28 वर्षीय सोनिया की मौत हो गई। इसके साथ ही अशफाक अल्लाह खां मोहल्ले में 25 से अधिक महिलाएं और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में एक शिविर लगाकर मरीजों को दवाइयां वितरित करने की मांग की है।
सोनिया के पति सोनू ने बताया कि उनकी पत्नी को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। उनका उपचार लोनी के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार शाम सोनिया की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वहां भी आराम न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। सोनिया ने 13 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था और उनके दो बेटे भी हैं। परिवार में इस घटना से गहरा दुख है। मोहल्ले के मंगू, आरिफ, वाहिद, अकबर और विकास सहित कई निवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर उचित उपचार न मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed