{"_id":"6a6a58b4201fdce9c409a5c1","slug":"workers-loading-government-rations-into-a-pickup-truck-fled-after-a-raid-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156159-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bagpat: सरकारी राशन की हेराफेरी का खुलासा, 15 क्विंटल राशन समेत ट्रक और पिकअप जब्त, मजदूर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bagpat: सरकारी राशन की हेराफेरी का खुलासा, 15 क्विंटल राशन समेत ट्रक और पिकअप जब्त, मजदूर भागे
Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
सार
बागपत में अमीनगर सराय कस्बे के बड़ौत मार्ग पर सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में अमीनगर सराय कस्बे के बड़ौत मार्ग पर सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार को देखते ही राशन के कट्टे पिकअप में लाद रहे मजदूर भाग गए। इसके बाद सरकारी राशन से लदे ट्रक और पिकअप को जब्त कर लिया गया।
यह घटना जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने हुई। मजदूर एक ट्रक से राशन के कट्टे उतारकर पिकअप में भर रहे थे। पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। मजदूरों के भागने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जब्त ट्रक मेरठ के एक ट्रांसपोर्ट का है। यह ट्रांसपोर्ट डीलरों को राशन की आपूर्ति करता है। पिकअप में 15 क्विंटल राशन लदा हुआ पाया गया। ट्रक और पिकअप के चालकों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने ट्रक और पिकअप के मालिकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें सिंघावली अहीर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में अब जांच शुरू कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।