सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship of the qualities of God in the Shanti Vidhan

Baghpat News: शांति विधान में की गई भगवान के गुणों की पूजा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Worship of the qualities of God in the Shanti Vidhan
विज्ञापन
-बड़ौत के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ विधान
Trending Videos

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को शांति विधान हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के गुणों का पूजन कर उन्हें अंगीकार करने का व्रत ग्रहण किया।
विधान में श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य रवि जैन, अनुपम जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन ने बताया कि जिस प्रकार भगवान के अभिषेक के लिए श्रावक शरीर एवं वस्त्र शुद्धि रखता है, उसी प्रकार श्रावक को मन एवं परिणामों की शुद्धि भी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन पूजा, अभिषेक से होने वाले लाभ के बारे में बताया कि जो श्रावक नियमित अभिषेक एवं पूजन करता है, वह रोगमुक्त एवं भयमुक्त रहता है। उसका कोई भी कार्य कभी रुकता नहीं है, उस व्यक्ति की मान, प्रतिष्ठा एवं धन आदि में भी नियमित वृद्धि होती जाती है। इस मौके पर अनिल कुमार जैन, बीरसैन जैन, देवेंद्र कुमार जैन, सतेंद्र कुमार जैन, पारस जैन, संदीप जैन, अमित जैन, विक्की आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed