{"_id":"6996111ea99fa1779503a55f","slug":"10-students-selected-for-state-level-competition-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144609-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 छात्र चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय बाल उत्सव कार्यक्रम में बहराइच के बच्चों को सम्मानित करते अधिकारी। - स्रोत : शिक्षक
विज्ञापन
बहराइच/विशेश्वरगंज। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिताओं में बहराइच के परिषदीय विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इनमें से दस विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय (प्रांतीय) प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है।
गोंडा से लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील और विशिष्ट अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय रहे। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रामकुमार पति त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहराइच के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से मीना मंच के स्टालों पर विद्यार्थियों ने जेंडर स्टीरियोटाइप (लैंगिक रूढ़िवादिता), बॉडी इमेज और नेगेटिव बॉडी टॉक जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया। मंडल आयुक्त ने चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उन्हें चैंपियन की उपाधि से नवाजा।
विशेश्वरगंज ब्लॉक की दो छात्राओं ने बढ़ाया मान
विशेश्वरगंज ब्लॉक की दो छात्राओं ने मंडल स्तर पर शानदार सफलता हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की है। सफलता पाने वाली छात्राओं में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरा मोहम्मदपुर की छात्रा कविता देवी (कक्षा 6) और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनगोंडा की निधि तिवारी (कक्षा 8) शामिल हैं।
विजेताओं का किया गया उत्साहवर्धन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कमलेश कुमार मिश्रा, शिक्षिका सुरभि पांडेय और रंजना अंबेडकर की उपस्थिति में किया गया। बीईओ ने छात्रों से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता पैदा करती हैं। ये गतिविधियां न केवल बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती हैं, बल्कि भविष्य में नई संभावनाओं के द्वार खोलती हैं।
Trending Videos