सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Procession taken out on the occasion of Pran Pratishtha of the idol of Maa Durga

Bahraich News: मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली शोभायात्रा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Pran Pratishtha of the idol of Maa Durga
 नानपारा में निकाली गई शोभायात्रा में झूमतीं महिला श्रद्धालु।      -संवाद
विज्ञापन
बहराइच / शिवपुर। नानपारा के स्टेशन रोड स्थित श्रीश्याम प्रभु राणी सती मंदिर में बुधवार को मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगतजननी मैया की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Trending Videos


शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर विश्वनाथ मंदिर, चौक बाजार और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते रहे और भजनों का गायन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा कराई गई। आयोजन समिति के अनुसार, मूर्ति का शैय्याधिवास भी विधिपूर्वक किया गया। शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, राजेश भीमराजका, नरेश अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, सुरेश गोयल, दिनेश शाह, मोनू मनीरामका, अजय अग्रवाल, राजेश शाह, प्रदीप ऐरन, पीयूष डालमिया, चंदन टेकरीवाल, आशीष खेमका, शुभम भीमराजका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed