सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   136 families from Bharthapur will settle in Semrahna, today the CM will give residential lease

Bahraich News: लीड... सेमरहना में बसेंगे भरथापुर के 136 परिवार, आज सीएम देंगे आवासीय पट्टा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
136 families from Bharthapur will settle in Semrahna, today the CM will give residential lease
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया टेंट। - फोटो : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया टेंट।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट के जंगलों में बसे भरथापुर गांव के बहुप्रतीक्षित विस्थापन को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सीएम योगी बुधवार को सेमरहना गांव पहुंचकर अपने हाथों से भरथापुर के 136 परिवारों को आवासीय पट्टा व विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ का प्रमाणपत्र देंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री बुधवार को 11.30 बजे सेमरहना स्थित पुनर्वास स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने प्रशासनिक टीम के साथ मंगलवार को नानपारा-लखीमपुर हाईवे किनारे स्थित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड, पार्किंग, सड़क संपर्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। सभा के लिए हाईवे किनारे बड़े पंडाल का निर्माण कराया गया है, जबकि हेलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को परखने के लिए देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी आरएन सिंह, एडीएम अमित कुमार, सीडीओ मुकेश चंद्र, एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
29 अक्तूबर को सुर्खियों में आया था भरथापुर गांव
29 अक्तूबर को कौडियाला नदी में हुए नाव हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद भरथापुर गांव सुर्खियों में आया था। इसके बाद दो नवंबर को मोतीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गांव को सुरक्षित स्थान पर बसाने की घोषणा की थी और एक माह के भीतर विस्थापन का लक्ष्य तय किया था। अब करीब पांच महीने बाद अब इस दिशा में ठोस पहल दिख रही है।

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा यह तोहफा
- प्रत्येक परिवार को नए स्थान पर जमीन का मालिकाना हक।
- विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रमाणपत्र।
- बाढ़ और नदी कटान से दूर सुरक्षित पुनर्वास स्थल।

नई बसावट में होंगी ये सुविधाएं
- बिजली कनेक्शन : नए गांव में विद्युतीकरण की सुविधा।
- पेयजल सुविधा : हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की व्यवस्था।
- स्ट्रीट लाइट व्यवस्था : गांव में रोशनी की सुविधा।
- नाली व सीसी रोड निर्माण : साफ-सफाई और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed