सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers can become prosperous by producing silk: Minister

रेशम उत्पादन कर किसान बन सकते हैं समृद्ध : मंत्री

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers can become prosperous by producing silk: Minister
राज्य स्तरीय कृ​षि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि। - फोटो : राज्य स्तरीय कृ​षि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। सहायक निदेशक रेशम कार्यालय के परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजना की जानकारी देते हुए रेशम उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को समृद्ध बनाने पर बल दिया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि समूहों और समितियों के माध्यम से रेशम कीट पालन अपनाकर अपनी आय में सुधार करें। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत वृक्षारोपण, रेशम कीटपालन गृह, उपकरण, प्रशिक्षण आदि परियोजनाओं पर लागत का 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक और विभागीय तकनीकी अधिकारियों ने रेशम उत्पादन बढ़ाने तथा रेशम कीटपालन की नई तकनीकी जानकारियों को साझा किया। राज्य स्तरीय रेशम कृषि मेला के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि ने कार्यालय परिसर में संचालित धागाकरण मशीन और रेशम वस्त्र बुनाई के लिए चरखा का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम समापन पर सहायक निदेशक रेशम मिथलेश कुमार सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और किसानों का आभार जताया। उन्होंने रेशम उत्पादन से संबंधित कार्यों में आय बढ़ाने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए रेशम मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने का सुझाव भी दिया।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, शिवम जायसवाल, उप कृषि निदेशक विनय वर्मा, गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, उप निदेशक रेशम निदेशालय लखनऊ सतेंद्र सिंह, सहायक निदेशक नीरेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed