{"_id":"69ee5b8ef7d7f1e2bf024fd4","slug":"1612-candidates-left-the-home-guard-recruitment-exam-on-the-second-day-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148300-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दूसरे दिन 1612 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दूसरे दिन 1612 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बाहर खड़े लोग।
- फोटो : बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बाहर खड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार को दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा का सख्त निगरानी के बीच आयोजन किया गया। दोनों पालियों में कुल 1612 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 797 तथा दूसरी पाली में 815 युवा गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
जिला परीक्षा प्रबंधक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में एसआईसी रिसिया में 480 के सापेक्ष 373, सीएसआरआईसी फखरपुर में 480 के सापेक्ष 372, एकेआईसी में 240 के सापेक्ष 185, जेएनवी कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 179, टीजीआईसी में 240 के सापेक्ष 188, एआईसी में 384 के सापेक्ष 306, जीजीआईसी में 384 के सापेक्ष 291, जीआईसी में 384 के सापेक्ष 303, एमएसआईसी में 384 के सापेक्ष 298 व वीबीएम गांधी इंटर कालेज 384 के सापेक्ष 308 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2803 रही, जबकि 797 ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एसआईसी रिसिया में 480 के सापेक्ष 353, सीएसआरआईसी कॉलेज फखरपुर में 480 के सापेक्ष 366, एकेआईसी में 240 के सापेक्ष 185, जेएनवी कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 182, टीजीआईसी में 240 के सापेक्ष 194, एआईसी में 384 के सापेक्ष 293, जीजीआईसी में 384 के सापेक्ष 317, जीआईसी में 384 के सापेक्ष 297, एमएसआईसी में 384 के सापेक्ष 300 व वीबीएम गांधी इंटर कालेज 384 के सापेक्ष 298 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2785 रही, जबकि 815 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी तथा एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव अधीनस्थ अधिकारियों से केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
छांव तलाशते रहे अभ्यर्थियों के अभिभावक
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र के अंदर चले जाने के बाद उनके साथ आए अभिभावक छांव तलाशते नजर आए। अधिकांश पुरुष अभ्यर्थी तो अकेले ही परीक्षा देने आए थे, लेकिन महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक जरूर थे। परीक्षा के दौरान तीन घंटे का समय काटना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
शहर से दूर परीक्षा केंद्रों ने खूब छकाया
परीक्षा में शामिल होने गोंडा और बलरामपुर से आए अभ्यर्थियों में जिनका परीक्षा केंद्र चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज फखरपुर रहा या नवोदय विद्यालय रहा, उनके लिए परीक्षा केंद्र पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा। बलरामपुर या गोंडा से आने के बाद उन्हें लखनऊ रोड पर साधन तलाशते हुए देखा गया। सबसे खास बात यह रही कि रोडवेज की बस नवोदय विद्यालय के सामने नहीं रुकती है। ऐसे में टेंपो ही एक मात्र साधन था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X