सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1645 candidates were absent on the last day of the Home Guard recruitment exam.

Bahraich News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन अनुपस्थित रहे 1645 अभ्यर्थी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
1645 candidates were absent on the last day of the Home Guard recruitment exam.
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बहराइच। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के अंतिम दिन सोमवार को दोनों पालियों में कुल 1645 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 828 तथा द्वितीय पाली में 817 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सभी दस परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। दो पालियों में चली इस परीक्षा की प्रत्येक पाली में 3600 परीक्षार्थी शामिल हुए।
Trending Videos

जिला परीक्षा प्रबंधक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में एसआईसी रिसिया में 480 के सापेक्ष 373, सीएसआरआईसी फखरपुर में 480 के सापेक्ष 348, एकेआईसी में 240 के सापेक्ष 183, जेएनवी कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 174, टीजीआईसी में 240 के सापेक्ष 189, एआईसी में 384 के सापेक्ष 304, जीजीआईसी में 384 के सापेक्ष 291, जीआईसी में 384 के सापेक्ष 305, एमएसआईसी में 384 के सापेक्ष 306 व वीबीडीएम गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 298 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2772 रही जबकि 828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार द्वितीय पाली में परीक्षा में एसआईसी रिसिया में 480 के सापेक्ष 383, सीएसआरआईसी फखरपुर में 480 के सापेक्ष 362, एकेआईसी में 240 के सापेक्ष ं187, जेएनवी कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 179, टीजीआईसी में 240 के सापेक्ष 189, एआईसी में 384 के सापेक्ष 298, जीजीआईसी में 384 के सापेक्ष 299, जीआईसी में 384 के सापेक्ष 304, एमएसआईसी में 384 के सापेक्ष 295 व वीबीडीएम गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 287 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2783 रही जबकि 817 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

कई केंद्रों के सामने रही जाम की स्थिति
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के शुरू होने और छूटने के समय केंद्र के सामने जाम की स्थिति रही। सिविल लाइंस स्थित महराज सिंह इंटर कॉलेज के सामने से लेकर भगवती पेट्रोलपंप तक लंबा जाम लगा रहा। यह स्थिति प्रथम और द्वितीय पाली दोनों ही परीक्षा के दौरान रही। इसी प्रकार वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज तथा आजाद इंटर कॉलेज के सामने भी परीक्षा के दोरान काफी भीड़ रही।
प्रश्नपत्र पर चर्चा करते दिखे अभ्यर्थी

होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन कुछ अभ्यर्थी प्रश्नपत्रों पर भी चर्चा करते नजर आए। बलरामपुर से आए सचिन पांडेय का कहना था कि होमगार्ड की नौकरी और प्रश्नपत्र एसआई के स्तर का था। गोंडा जिले के श्याम सरन का कहना है कि शायद सरकार होमगार्ड को कोई बड़ा दायित्व देने पर विचार कर रही है इसलिए प्रश्नपत्र का स्डैंडर्ड हाई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed