{"_id":"69efaf9cc574707d58024b34","slug":"three-friends-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148360-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
रिंकू।
- फोटो : रिंकू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बौंडी। वैवाहिक समारोह से रविवार रात बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चुन्नीलालपुरवा निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा युवकों के गांव के पास हुआ। तीनों की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्राम पंचायत घरेहरा नकदिलपुर के मजरा चुन्नीलालपुरवा निवासी उत्तम चौहान (19), अजय चौहान (21) व रिंकू जायसवाल आपस में गहरे दोस्त थे। रविवार को तीनों दोस्त बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गढ़वा नौतला गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटते समय गांव से कुछ ही दूरी पर इनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामगांव थाने की पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां, चिकित्सकों ने रिंकू और उत्तम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अजय की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौत
जरवलरोड। गोंडा जिले के ग्रामसभा बछलनपुरवा निवासी दिव्या सिंह (14) जरवलरोड स्थित आरपीएस इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सोमवार दोपहर स्कूल से अपने घर जा रही थी। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर छतौनी चौराहा के निकट ऑटो से उतरते ही तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए भाग गया। स्थानीय लोग घायल छात्रा को लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)
ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
पयागपुर। चंदवापुर निवासी अतुल कुमार पाठक (18) रविवार की रात बाइक से पंखे का तार लेने चंदवापुर चौराहा आया था। वहां से वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकराकर वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
Trending Videos

रिंकू।- फोटो : रिंकू।

रिंकू।- फोटो : रिंकू।

कमेंट
कमेंट X