सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   31 additional buses will run for the constable recruitment exam.

Bahraich News: आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी 31 अतिरिक्त बसें

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
31 additional buses will run for the constable recruitment exam.
 बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में आठ से 10 जून तक आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रोडवेज प्रशासन ने बहराइच डिपो से 31 अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। ये विशेष बसें तीनों दिन विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त बसों को बहराइच-बाराबंकी-लखनऊ, बहराइच-लखीमपुर, बहराइच-कानपुर, बहराइच-निघासन-लखनऊ, बहराइच-बलरामपुर तथा बहराइच-गोंडा-बस्ती-संत कबीर नगर मार्गों पर लगाया गया है।
Trending Videos

बसों के सुचारू संचालन के लिए चालक और परिचालकों की तैनाती भी कर दी गई है। परीक्षार्थियों को बस स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज परिसर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में केंद्र प्रभारी एसबी सिंह को नामित किया गया है। इसके अलावा सात से दस जून तक निगम कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, जो चौबीसों घंटे परिवहन व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान चंद ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यदि किसी मार्ग पर अपेक्षा से अधिक अभ्यर्थी पहुंचते हैं तो वहां अतिरिक्त बसों का संचालन भी कराया जाएगा, ताकि किसी को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
नोडल अधिकारी : एसबी सिंह
मोबाइल : 8887573772
सुबह 6 बजे से 2 बजे तक : राजीव दीक्षित, त्रिवेणी पांडेय
दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक : जफर रजा जैदी, अभिषेक अवस्थी
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक : अनिल कुमार शुक्ला, रवि श्रीवास्तव

इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
बहराइच-बाराबंकी-लखनऊ
बहराइच-लखीमपुर
बहराइच-कानपुर
बहराइच-निघासन-लखनऊ
बहराइच-बलरामपुर
बहराइच-गोंडा-बस्ती-संत कबीर नगर
31 अतिरिक्त बसें 8 से 10 जून तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed