सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police recruitment exam will start from today at 11 centres.

Bahraich News: लीड... आज से 11 केंद्रों पर शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will start from today at 11 centres.
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से जिले के 11 केंद्रों पर शुरू हो रही है। परीक्षा 10 जून तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार शाम जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

डीएम अक्षय त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में जारी नियमों की जानकारी देते हुए इनका पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आरक्षी भर्ती परीक्षा में एक पाली में 4524 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीन दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। ऐसे में 27144 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वस्तुओं को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी पेपर, पेंसिल बाॅक्स, कलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूट्रुथ, डिजिटल पेन, हेल्थबैंड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आज़ाद इंटर कालेज, महाराज सिंह इंटर कालेज, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कालेज, तारा महिला इंटर कालेज, किसान पीजी कालेज, महिला पीजी कालेज, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम रोड, आर्य कन्या इंटर काॅलेज व राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैम्पस), नानपारा रोड बहराइच को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed