{"_id":"69f78fc54e709d9cca0de13b","slug":"3212-candidates-appeared-for-neet-at-eight-centres-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148663-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आठ केंद्रों पर नीट में शामिल हुए 3212 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आठ केंद्रों पर नीट में शामिल हुए 3212 अभ्यर्थी
विज्ञापन
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बहराइच। नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2026 रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर हुआ। इसमें पंजीकृत 3279 अभ्यर्थियों में से 3212 ने परीक्षा दी। 67 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी एडीएम अमित कुमार ने बताया कि जीआईसी बहराइच में 384 के सापेक्ष 376 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार जीजीआईसी में 360 के सापेक्ष 349, एआईसी में 384 के सापेक्ष 372, एमएसआईसी में 408 के सापेक्ष 404 ने परीक्षा दी। महिला महाविद्यालय में 480 के सापेक्ष 472, किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में 792 के सापेक्ष 778, टीजीआईसी में 240 के सापेक्ष 234, एकेआईसी में 231 के सापेक्ष 227 अभ्यर्थी शामिल हुए।
किसान पीजी कॉलेज में बढ़े 72 अभ्यर्थी
नीट 2026 को लेकर किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र में 720 अभ्यर्थियों के पंजीकृत होने की सूचना जारी हुई थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पूर्व पता चला कि यहां 792 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में 72 और अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक प्रो. विनय सक्सेना, पर्यवेक्षक गुलाब सिंह तथा दीपक यादव व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
फिजिक्स को टफ, बायो को बताया आसान
परीक्षा देकर लौटी अंजनी शुक्ला तथा तनिष्का जायसवाल से जब प्रश्नपत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न टफ थे, जबकि बायो के ईजी थे। अंजनी ने बताया कि ओवरऑल पेपर तो अच्छा हो गया है।
शिक्षा का स्तर घटा प्रतियोगिता का बढ़ा
शहर के माधवरेती से नीट में शामिल होने महराज सिंह इंटर कॉलेज आए नैतिक वर्मा तथा कैसरगंज से आए अंकित ने कहा कि इंटरमीडिएट तक की शिक्षा का स्तर पिछले कुछ सालों से घटा है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं का स्तर बढ़ा है। परीक्षार्थियों के लिए इसमें तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण है। परीक्षार्थियों ने कहा कि इंटरमीडिएट तक विद्यार्थी लैब का मुंह नहीं देखता है और नीट के प्रश्नपत्र का स्टैंडर्ड बढ़ रहा है। इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Trending Videos