{"_id":"69e5291d9fb3ca7e5307d4db","slug":"3600-candidates-will-appear-in-the-home-guard-recruitment-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-147893-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 3600 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 3600 अभ्यर्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीन दिवसीय परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा के लिए महाराज सिंह इंटर कॉलेज, तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज फखरपुर को केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
-- -- -- -- -
परीक्षा के ये हैं नियम निर्देश
-अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
-प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
-परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
-नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-केवल निर्धारित पेन/सामग्री का ही उपयोग करें, अन्य कोई कागज या सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
-देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Trending Videos