{"_id":"69e5cb77acda54c94e00b940","slug":"three-10th-grade-students-have-gone-missing-who-left-home-claiming-they-going-to-coaching-classes-in-bahraich-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं लापता हो गईं। ढूंढने के बाद भी जब पता नहीं चला तो घरवालों ने केस दर्ज कराया है। पुलिस तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
anuj crime
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में शनिवार शाम को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं रहस्यमय हालत में लापता हो गईं। देर रात तक जब बेटियां घर नहीं लौटीं तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रातभर और अगले दिन यानी रविवार को दिनभर ढूंढने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Trending Videos
घटना नानपारा कोतवाली इलाके की है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ शनिवार को करीब 3 बजे घर से निकली थी। तीनों ने नानपारा स्थित कोचिंग सेंटर जाने की बात कही थी। वह अपने साथ कपड़े और कुछ पैसे भी लेकर गई थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़कियों की तलाश के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही आसपास के जिलों में भी संपर्क साधा गया है।
