{"_id":"69dbee6f5585f699080fff90","slug":"a-boy-fell-into-a-river-while-drinking-water-and-drowned-to-death-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147429-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पानी पीने के दौरान नदी में गिरा बालक, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पानी पीने के दौरान नदी में गिरा बालक, डूबकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र में चहलारी घाट स्थित सरयू नदी में शनिवार को पानी पीने के दौरान एक बालक की डूबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भुसैलीपुरवा गांव निवासी सनीत (10) शनिवार दोपहर भैंस चराने के लिए घर से निकला था। शाम को भैंस चराने के बाद वह घर लौट रहा था। उसी दौरान प्यास लगने पर वह चहलारी घाट स्थित सरयू नदी में पानी पीने लगा।
पानी पीते समय वह असंतुलित होकर नदी में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने और तेज बहाव के कारण वे उसे बचाने में असफल रहे।
सूचना मिलने पर परिजनों ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। सनीत के पिता अखिलेश ने बताया कि थाना हरदी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos