{"_id":"69dbeff91e94eedddf052eeb","slug":"kdc-academy-wins-friendly-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-147441-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मैत्री मैच में केडीसी अकादमी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मैत्री मैच में केडीसी अकादमी की शानदार जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार सुबह सात बजे केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्लब और केडीसी अकादमी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। केडीसी अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर केडीसी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। अर्जुन कृष्णा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। उनके साथ आकाश गोड़ और आशुतोष कैराती ने 25-25 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 30 ओवरों में टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।
केडीसी क्लब की ओर से उमंग वर्मा ने पांच विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। सत्यम पाठक ने दो विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्लब की टीम 25 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तुषार सोनी ने 45 और किशन वर्मा ने 34 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
केडीसी अकादमी की ओर से अरुण राजपूत ने तीन और राहुल पांडेय ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन कृष्णा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
Trending Videos