सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Balrampur Super Kings won the friendly cricket match.

Bahraich News: मैत्री क्रिकेट मैच में बलरामपुर सुपर किंग्स ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Balrampur Super Kings won the friendly cricket match.
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में रविवार को बहराइच रोडवेज संघ और बलरामपुर रोडवेज संघ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। इस मैच में बलरामपुर सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की।
Trending Videos



टॉस जीतकर बलरामपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से प्रदीप कुमार ने शानदार नाबाद 59 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अदीव ने 26 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलरामपुर की ओर से गेंदबाजी में अखिल मिश्रा ने तीन विकेट और लवकुश सिंह ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर सुपर किंग्स की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने तेज खेल दिखाया। टीम ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाते हुए मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।


नीरज दुबे ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। संजय सिंह ने भी 23 गेंदों पर 43 रनों की उपयोगी पारी खेली।


बहराइच की ओर से तस्लीम शेख और मोहम्मद फारूक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed