{"_id":"69c9774cc1064befda02b448","slug":"a-speeding-pickup-overturned-after-crushing-bike-riders-killing-three-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146636-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटा तेज रफ्तार पिकअप, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटा तेज रफ्तार पिकअप, तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाड़ा बसेहरी के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
नानपारा। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसहरी गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित पिकअप सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए खड्ड में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रहा पिकअप रविवार रात करीब आठ बजे कोतवाली नानपारा के हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।
पिकअप बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क के दाहिनी ओर खड्ड में जा पलटा। बाइक पर सवार ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप चालक मौके से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों के अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग बाबागंज बाजार में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवारों में मातम पसर गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सब्जी बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण
हादसे की सूचना मिलते ही जूड़ा गांव से परिजन देर रात सीएचसी पहुंचे। परिजन रामचंद्र ने बताया कि बरसाती उनके बहनोई थे। सभी लोग साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक अन्य हादसे में युवक की मौत
कोतवाली नानपारा के शिवपुर मोड़ पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos