सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused dies in police custody in Bahraich FIR filed against SO and policemen

UP News: पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा; एसओ और पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीओ ने बेटे की तहरीर पर एसओ और पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Accused dies in police custody in Bahraich FIR filed against SO and policemen
रामगोपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में गुरुवार की रात दुष्कर्म के आरोपी की रामगांव थाने में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। मामले मे थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Trending Videos

 
दरअसल, एक युवक की तरफ से रामगांव थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि रामगांव निवासी उनके परिचित रामगोपाल उर्फ राकेश कुमार श्रीवास्तव 22 फरवरी को उनके घर पहुंचे। उन्होंने उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री से पहले छेड़छाड़ और फिर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के सामने फेंककर चले गए पुलिसवाले

मामले में थानाध्यक्ष ने गुरुवार की रात रामगोपाल को कुड़वा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से पकड़ा। उसे थाने ले गए। थाने में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तबीयत खराब होने की बात कहकर रामगोपाल को उसके घर के सामने लाकर छोड़ दिया। परिजनों ने देखा तो रात 2.00 बजे शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि कर दी।  


इसके बाद आक्रोशित परिजन रात में ही शव लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिस पर जहर देकर व पीट करके हत्या करने की बात कही। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। मौके पर भीड़ बढ़ती देख चार थानों की पुलिस बुलाई गई। सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजन थानाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। 

चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी

सीओ पवन कुमार ने बताया कि परिजनों व अन्य लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। मृतक के पुत्र अनिकेत श्रीवास्तव की तहरीर पर थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह व थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली देहात, खैरीघाट और हरदी तथा रिसिया थाने की पुलिस को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। 

उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निष्पक्ष विवेचना के लिए मामले की जांच रामगांव थाना से हटाकर कोतवाली देहात, बहराइच को स्थानांतरित कर दी गई है।

मेडिकल स्टोर चलाता था मृतक

पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाला रामगोपाल मेडिकल स्टोर चलाता था। परिजनों के मुताबिक, रात में पुलिस उसे कुड़वा मेडिकल स्टोर से ही पकड़कर ले गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed