सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mahsi SDM transferred

Bahraich News: महसी एसडीएम का तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahsi SDM transferred
विज्ञापन
बहराइच। तहसील महसी बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। महसी के नए एसडीएम प्रकाश सिंह बनाए गए हैं।
Trending Videos



बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की कार्यशैली और प्रशासनिक निर्णयों पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की थी। अधिवक्ताओं का आरोप था कि कई महत्वपूर्ण मामलों में संवाद की कमी और निर्णय प्रक्रिया को लेकर असहमति बनी हुई थी, इसके चलते तहसील परिसर में न्यायिक कार्य भी 28 दिन से प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासनिक आदेश के तहत आलोक प्रसाद, जो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील महसी के पद पर तैनात थे, को हटाकर तहसील सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कैसरगंज के डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश सिंह को तहसील महसी का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


इसके अतिरिक्त तहसील सदर की एसडीएम पूजा चौधरी को उप जिलाधिकारी सदर के पद से हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) बहराइच बनाया गया है। साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) कैसरगंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों की सुचारु व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उधर, अधिवक्ताओं ने तबादले के निर्णय को सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब तहसील महसी में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed