{"_id":"69a16f7db31f29ea2f0b467f","slug":"video-bharaica-ma-thana-ma-aarapa-ka-mata-parajana-na-thana-ma-kaya-hagama-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में थाने में आरोपी की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में थाने में आरोपी की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
यूपी के बहराइच में गुरुवार की रात दुष्कर्म के आरोपी की रामगांव थाने में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। मामले मे थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल, एक युवक की तरफ से रामगांव थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि रामगांव निवासी उनके परिचित रामगोपाल उर्फ राकेश कुमार श्रीवास्तव 22 फरवरी को उनके घर पहुंचे। उन्होंने उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री से पहले छेड़छाड़ और फिर दुष्कर्म किया।
मामले में थानाध्यक्ष ने गुरुवार की रात रामगोपाल को कुड़वा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से पकड़ा। उसे थाने ले गए। थाने में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तबीयत खराब होने की बात कहकर रामगोपाल को उसके घर के सामने लाकर छोड़ दिया। परिजनों ने देखा तो रात 2.00 बजे शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि कर दी।
इसके बाद आक्रोशित परिजन रात में ही शव लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिस पर जहर देकर व पीट करके हत्या करने की बात कही। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। मौके पर भीड़ बढ़ती देख चार थानों की पुलिस बुलाई गई। सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजन थानाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि परिजनों व अन्य लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। मृतक के पुत्र अनिकेत श्रीवास्तव की तहरीर पर थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह व थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली देहात, खैरीघाट और हरदी तथा रिसिया थाने की पुलिस को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निष्पक्ष विवेचना के लिए मामले की जांच रामगांव थाना से हटाकर कोतवाली देहात, बहराइच को स्थानांतरित कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।