सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ahilyabai Holkar's descendant Uday Raje offered prayers at the temple.

Bahraich News: अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में उनके वंशज उदय राजे ने की पूजा-अर्चना

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's descendant Uday Raje offered prayers at the temple.
अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य। - फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
विज्ञापन
रिसिया। विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थापित अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में मंगलवार को लोकमाता के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर ने सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख राज किशोर के साथ पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कराने वाले आयोजकों के प्रति आभार जताया।
Trending Videos

इसके बाद ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजक मंडल के पदाधिकारी, सदस्य तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, लव शुक्ला आदि ने उदय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजे ने लोकमाता के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से लोकमाता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आलोक जिंदल, भृगुराम तिवारी, अरविंद गुप्ता, जीत तिवारी, प्रेम वर्मा, रामूलाल, पंकज अग्रवाल, सरोज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed