{"_id":"6a1f1cbbe720ed74d303d862","slug":"bajrangi-will-do-good-bajrangi-will-save-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150532-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कल्याण करेंगे बजरंगी, उद्धार करेंगे बजरंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कल्याण करेंगे बजरंगी, उद्धार करेंगे बजरंगी...
विज्ञापन
बहराइच शहर में स्टेडियम रोड पर बड़ा मंगल पर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।
- फोटो : बहराइच शहर में स्टेडियम रोड पर बड़ा मंगल पर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। जेठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पूजा-अर्चना, भंडारे और शीतल जल सेवा का दौर चलता रहा। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शहर के सिविल लाइंस, गोंडा रोड स्थित हनुमान मंदिर, छावनी बाजार, डिगिहा, छोटी बाजार, गुदड़ी, पानी टंकी चौराहा और केडीसी के सामने प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाए गए। विभिन्न मोहल्लों में सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भंडारों का आयोजन किया। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी, हलवा, शरबत और शीतल पेय वितरित किए गए। शहर के चौक बाजार, मरीमाता, छोटी बाजार में स्थित प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कल्याण करेंगे बजरंगी, उद्धार करेंगे बजरंगी... समेत विभिन्न भजनों से माहौल भक्तिमय रहा।
रुपईडीहा में समाजसेवी किशन अग्रवाल ने एक्सिस बैंक के निकट शीतल जल सेवा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। सेंट्रल बैंक चौराहा, चकिया रोड समेत नगर के कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए। कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर के हनुमान मंदिर में दिन भर मेले जैसा माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार इंदिरा नगर मोहल्ले के हनुमान मंदिर के अलावा मोहल्ला ऋषि भूमि, नानक पुरा में स्टाल लगाकर हनुमान जी पूजा-अर्चना कर हलवा चना, पूड़ी सब्जी तथा छोला चावल का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर राम किशुन अग्रवाल, शशांक यज्ञ सैनी, सोनू गर्ग, राकेश निगम सभासद, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार गुलमागांव के हनुमान मंदिर पर डब्बू सिंह, बाबागंज नई बाजार नर्मदेश्वर मंदिर पर विनोद गुप्ता, विवेक गुप्ता व कलवारी, वीरपुर, सोरहिया, शिवदासगांव में मंदिर पर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण,व सुंदरकांड का पाठ किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ।
बौंडी प्रतिनिधि के अनुसार टिकोरामोड़ पर हेमरिया प्रधान रामछबीले यादव की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहारी लाल यादव, धर्मेंद्र यादव, सर्वेश यादव, राम सूरत यादव सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवाबगंज प्रतिनिधि ने बताया कस्बे के हनुमान मंदिर व शिव शंकर धर्मशाला, काली मंदिर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक रंजीत गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, हर्षित गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, कस्बे के सराफा व्यवसायी रंजीत गुप्ता के आवास पर भंडारा हुआ।

Trending Videos