{"_id":"622a3dc9e164950a35329582","slug":"bahraich-bahraich-news-lko621234039","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: जिले की पांच सीटों पर खिला कमल, दो पर दौड़ी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: जिले की पांच सीटों पर खिला कमल, दो पर दौड़ी साइकिल
Fri, 11 Mar 2022 04:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:06 PM IST
सार
बहराइच जिले में सात विधानसभा सीटें है। बहराइच सदर, महसी, पयागपुर व बलहा सीट पर भाजपा तो नानपारा सीट पर भाजपा गठबंधन के अपनादल एस ने जीत दर्ज की। कैसरगंज व मटेरा विधानसभा सीट पर साइकिल दौड़ी।
विज्ञापन
बहराइच में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा समर्थक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव में बहराइच जिले की पांच सीटों पर कमल खिला है जबकि दो सीटों पर साइकिल दौड़ गई। सातों विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक मतों से भाजपा के महसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है जबकि सबसे कम मतों से भाजपा की सदर प्रत्याशी ने जीत हासिल की। रुझान आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सड़कों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। गल्लामंडी से लेकर अस्पताल चौराहे तक समर्थकों ने जीत की खुशी में रंगों की होली खेली और एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
विज्ञापन
जिले में सात विधानसभा सीटें है। बहराइच सदर, महसी, पयागपुर व बलहा सीट पर भाजपा तो नानपारा सीट पर भाजपा गठबंधन के अपनादल एस ने जीत दर्ज की। कैसरगंज व मटेरा विधानसभा सीट पर साइकिल दौड़ी। मतगणना के दौरान सबसे तेज नतीजा महसी विधानसभा सीट का आया और सबसे अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने जीत हासिल की जबकि सबसे आखिर में सदर विधानसभा सीट का परिणाम आया और सबसे कम मतों से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने जीत हासिल की। दोपहर में भाजपा का बहुमत आता देख समर्थकों का जमावड़ा गल्लामंडी के पास होने लगा और जैसे ही पांच सीटों पर कमल खिला वैसे ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी।
विज्ञापन
लोगों व समर्थकों में खूब उत्साह दिखा। समर्थक गल्लामंडी के पास बने बैरियर के किनारे खड़े होकर नारे लगाते रहे। जैसे ही सदर भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल गल्लामंडी के अंदर गई वैसे ही सड़कों पर समर्थकों ने होली खेलना शुरू कर दी और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। प्रमाण पत्र लेकर निकलने के बाद समर्थकों ने जमकर रंगों की होली खेली।
विज्ञापन
भाजपा सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल के जीतने के बाद पार्टी कार्यालय पर खासा उत्साह दिखा। परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे पर खूब मस्ती की। एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियों की होली खेली। देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।
विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा गल्लामंडी के पास लग गया जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रही। सब्जी मंडी गेट से पुल तक वाहन जाम में फंसे रहे जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।