फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Conservator of Forests visits village amidst fear of crocodiles

Bahraich: मगरमच्छ के खौफ के बीच गांव पहुंचीं वन संरक्षक, नदी से दूरी बनाने की दी नसीहत, कहा- सतर्क रहें

Sat, 18 Jul 2026 04:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 18 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

बहराइच में मगरमच्छ के हमले में बच्चे की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। वन संरक्षक ने गांव का दौरा किया और लोगों से नदी से दूरी बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Bahraich: Conservator of Forests visits village amidst fear of crocodiles
मगरमच्छ हमले में बच्चे को खा गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। शनिवार को वन संरक्षक रेनू सिंह तिकुरी गांव पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को नदी किनारे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि सरयू मगरमच्छों और अन्य जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास है। ऐसे में अनावश्यक रूप से नदी में उतरने या उसके किनारे जाने से बचें।

विज्ञापन


वन संरक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि बरसात के मौसम में मगरमच्छ नदी के किनारों तक आ जाते हैं इसलिए बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छों के दिखाई देने और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग की। इस पर वन संरक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने, मुनादी कराने और लोगों को अकेले नदी में न उतरने के लिए लगातार प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वन विभाग भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देने का अभियान जारी रखेगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed