सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Wife beaten in public, then tied to bike and dragged, villagers beat husband to death

UP: पत्नी को सरेआम पीटा फिर बाइक में बांधकर घसीटा, ग्रामीणों ने पति की पिटाई कर किया मरणासन्न

अमर उजाला नेटवर्क, शिवपुर (बहराइच) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Apr 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक सरेआम पत्नी से मारपीट करने लगा और पत्नी को जबरन पकड़कर अपनी मोटरसाइकिल से रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगा। यह मंजर देख आसपास के लोग दंग रह गए।

Bahraich: Wife beaten in public, then tied to bike and dragged, villagers beat husband to death
ग्रामीणों की पिटाई से मरणासन्न युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में बुधवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी को सरेआम मारपीट कर बाइक में बांधकर घसीटा । चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया और आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


रामगांव थाना के मुसल्लमपुर निवासी रईस (22) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले लक्ष्मणपुर मटेही निवासी रेशमा (25) से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद के चलते करीब छह महीने पहले अलगाव हो गया था। इसके बावजूद बुधवार रात रईस अपनी पूर्व पत्नी के मायके पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसने रेशमा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, वह पत्नी को जबरन पकड़कर अपनी मोटरसाइकिल से रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगा। यह मंजर देख आसपास के लोग दंग रह गए और तुरंत बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को छुड़ाया।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। वहां रेशमा का इलाज चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि आरोपी रईस को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

पीड़िता ने पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। रेशमा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed