{"_id":"69d2b6b1c1aee2c5610fe068","slug":"special-prayers-in-churches-on-easter-bahraich-news-c-98-1-slko1009-147045-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ईस्टर पर चर्चों में की विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ईस्टर पर चर्चों में की विशेष प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के जेल रोड स्थित सीएनआई चर्च में ईस्टर के अवसर पर प्रार्थना सभा को संबोधित करते पादरी।
विज्ञापन
बहराइच। ईस्टर पर्व पर रविवार को शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया।
जेल रोड स्थित कब्रिस्तान में सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। सीएनआई चर्च में सुबह नौ बजे पादरी रेवरेंट आनंद मसीह ने विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से ईस्टर का संदेश देते हुए प्रेम, त्याग और पुनर्जीवन की भावना को अपनाने की अपील की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गीत गाया और बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। इस मौके पर सेक्रेटरी चर्चिल क्लॉडियस, ट्रेजरर अजय, स्नेहलता बैरो, विलकिंसन, वरुण विलकिंसन, न्यूटन, रीमा बैरो और किशन लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में बड़ीहाट मोहल्ला स्थित मेथोडिस्ट चर्च और मिशन कंपाउंड के बाइबिल चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। इस दाैरान श्रद्धालुओं को ईस्टर पर्व का महत्व बताया गया।
Trending Videos