{"_id":"69d2b4f5151e95420006b28e","slug":"four-injured-in-road-accidents-one-seriously-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147032-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
नगरौर निवासी योगेश और दुर्गेश बाइक से रविवार को मिहींपुरवा जा रहे थे। गायघाट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रायबोझा पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। योगेश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
दूसरी घटना नैनिहा गांव के पास हुई। गांव निवासी सुग्रीव रविवार दोपहर करीब एक बजे नैनिहा पुलिया के नीचे शौच के लिए गए थे। लौटते समय सड़क पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मोतीपुर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos