{"_id":"6a7a212aceaa511ace0d2037","slug":"bhole-babas-abode-is-abuzz-with-devotees-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154856-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भोले बाबा का दरबार भक्तों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भोले बाबा का दरबार भक्तों से गुलजार
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सावन के दूसरे सोमवार को शहर से गांव तक हर हर महादेव व बोल बम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय नजर आया। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर, सरयू तट पर स्थित मरी माता मंदिर तथा मां संहारिणी मंदिर से लेकर मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर और रिसिया-नवाबगंज के प्राचीन शिवालयों में कांवड़ियों तथा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
सिद्धनाथ मंदिर में महंत रवि गिरी महाराज की अगुवाई में रुद्राभिषेक भी कराया गया। शहर में गोलवाघाट से श्री सिद्धनाथ मंदिर तक तथा मंगलीनाथ व जंगलीनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों तक कांवड़ियों का जत्था भोले बाबा के जयकारे लगाता दिखा।
मटेरा प्रतिनिधि के अनुसार जंगलीनाथ मंदिर में सुबह से कांवड़ियों का तांता लगा रहा। वहीं, रिसिया में इंदिरा नगर, पंचवटी सीताराम आश्रम, श्याम बाबा मंदिर, ऋषि भूमि और गायत्री नगर स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और युवाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार पांडवकालीन प्राचीन बाबा मंगलीनाथ शिवमंदिर में सुबह से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। महदेवा, सध्धु गांव, सेमर, शादी, हरिहरपुर, नंदा, बसऊ, उमरिया, बाबा गांव, नव्वा, भगतपुरवा, पंडितपुरवा समेत आसपास के गांवों से लोगाें ने मंदिर पहुंचकर पूजन व जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करते रहे।
व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे अफसर
नानपारा। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए एसडीएम प्रकाश सिंह की अगुवाई में अधिकारियों ने तकिया घाट समेत प्रमुख मार्गों और शिव मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सरयू नदी के तकिया घाट पर कांवड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। सुबह कांवड़िये परंपरागत रास्तों से होकर शिव मंदिरों तक पहुंचे। इस दौरान किसी भी कांवड़िये को परेशानी नहीं हुई। (संवाद)