फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People enraged by power cuts blocked the road and staged a protest.

Bahraich News: बिजली कटौती से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
People enraged by power cuts blocked the road and staged a protest.
बहराइच में डीएम तिराहे पर देर रात बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
बहराइच। गर्मी व उमस के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से बेहाल लोगों का गुस्सा रविवार देर रात फूट पड़ा। सरस्वती नगर इलाके में करीब 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से आक्रोशित लोगों ने रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बहराइच-लखनऊ मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर सड़क से हटाया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि घंटों बिजली कटौती से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने लोगों की समस्या सुनी और विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए और मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत कटौती की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रात में ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी
रविवार रात कई मोहल्लों में आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली ट्रिपिंग होती रही। इससे परेशान होकर लोग छतों व सड़कों पर टहलते नजर आए। शहर के बशीरगंज, घंटाघर, छावनी, काजीपुरा, कानूनगोपुरा, गुलामअलीपुरा, सलारगंज, नईबस्ती, रायपुर राजा और हुजूरपुर रोड से जुड़े इलाकों में रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कुछ इलाकों में ट्रिपिंग के बाद आपूर्ति कुछ देर में बहाल हुई तो कहीं वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की समस्या भी बनी रही।

बहराइच में डीएम तिराहे पर देर रात बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

बहराइच में डीएम तिराहे पर देर रात बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed