{"_id":"6a7a22c9b52447b7750ed56a","slug":"elephants-trampled-four-bighas-of-crops-in-lohra-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154851-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लोहरा गांव में हाथियों ने रौंदी चार बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लोहरा गांव में हाथियों ने रौंदी चार बीघा फसल
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज के लोहरा गांव में घुसा हाथी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है। सोमवार रात निशानगाड़ा रेंज के लोहरा गांव में चार हाथियों के झुंड ने किसानों की करीब चार बीघा धान की फसल रौंद दी। गजमित्रों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया। फसल रौंदने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। निशानगाड़ा रेंज के रेंजर शिव कुमार के नेतृत्व में वनकर्मी पहुंचे।
टीम ने हाका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। इस दौरान दो हाथी जंगल में चले गए, जबकि दो डेढ़ घंटे तक किसान कल्लू के खेत में डटे रहे। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने गजमित्रों के माध्यम से आसपास के गांवों में मेगाफोन से अलर्ट जारी कराया। ग्रामीणों को रात में अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। वनक्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन हो रहा है। नियमानुसार किसान को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
ये सावधानियां बरतें
-हाथी के करीब जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें।
-हाथियों को भगाने के लिए अकेले हाका न लगाएं।
-रात में खेत या जंगल की ओर अकेले जाने से बचें।
-हाथियों का झुंड दिखाई देने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
-हाथियों को छेड़ने, पत्थर मारने या फोटो-वीडियो बनाने से बचें।
-बच्चों व बुजुर्गों को हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में अकेले न जाने दें।