{"_id":"6a21cf77c0888838c00a13d5","slug":"businessman-dies-after-his-bike-overturns-while-trying-to-save-a-dog-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150631-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, कारोबारी की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज में सिधौरा गांव के पास सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : नवाबगंज में सिधौरा गांव के पास सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर सिधौरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने से वेल्डिंग कारोबारी की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त कारोबारी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका के मजरा मंगलीनाथ निवासी अनिल कुमार (28) रिखीगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह बाइक से दुकान का सामान लेने नानपारा जा रहे थे। सिधौरा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने पर उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, अनिल की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी पूजा, चार वर्षीय पुत्र सरोज और दो वर्षीय पुत्री मधु है। अनिल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली नानपारा के इंस्पेक्टर राजनाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos