सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly cyclist killed in truck collision

Bahraich News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की गई जान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist killed in truck collision
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस।  - फोटो : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट। बेहड़ा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।
Trending Videos


बेहड़ा गांव निवासी भगत सिंह (75) बृहस्पतिवार को किसी कार्य से बाजार गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इमामगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed