पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child dies in accident; protest held with body placed on the road.

Bahraich News: हादसे में बच्चे की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Child dies in accident; protest held with body placed on the road.
चकैया गांव में बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोगों को समझाने पहुंची पुलिस।
खैरीघाट। चकैया गांव में रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव गांव लाया गया तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे गांव की सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवम मौर्य रविवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी हिमांशु शुक्ला अपने भाई अनुपम शुक्ला के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन निजी वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को गांव लाया गया तो परिजनों ने घर के सामने सड़क पर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। परिजनों के प्रदर्शन ओर ग्रामीणों के एकत्र होने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और मृतक की मां गीता मौर्य की तहरीर पर हिमांशु शुक्ला और अनुपम शुक्ला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed