{"_id":"6a4c818151bbe639650ed3c7","slug":"video-bharaica-ma-mathabhaugdha-ma-gal-lgana-sa-25-hajara-ka-inama-bthamasha-ghayal-garafatara-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
यूपी के बहराइच में सोमवार रात कैसरगंज पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोवध के मामले में वांछित आरोपी ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैसरगंज भेजा गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को रात 12 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अशरफ अली उर्फ टन्ने (40) निवासी बढ़ोली चौकीदारनपुरवा, थाना कैसरगंज, हरनी गांव से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद है।
सूचना पर थानाध्यक्ष कैसरगंज, गंडारा चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख अशरफ अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अशरफ अली के खिलाफ कैसरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलित किए गए और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।