पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Criminal with 25 thousand bounty injured in police encounter in Bahraich arrested by police

Bahraich News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 09:37 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 09:37 AM IST
सार

बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Criminal with 25 thousand bounty injured in police encounter in Bahraich arrested by police
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार रात कैसरगंज पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोवध के मामले में वांछित आरोपी ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैसरगंज भेजा गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार को रात 12 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अशरफ अली उर्फ टन्ने (40) निवासी बढ़ोली चौकीदारनपुरवा, थाना कैसरगंज, हरनी गांव से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद है। 
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया

सूचना पर थानाध्यक्ष कैसरगंज, गंडारा चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख अशरफ अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अशरफ अली के खिलाफ कैसरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलित किए गए और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अशरफ अली उर्फ टन्ने के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में गोवध से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed