फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clouds dashed hopes; the fields' thirst remains unquenched.

Bahraich News: बादलों ने तोड़ी आस, खेतों की नहीं बुझी प्यास

Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clouds dashed hopes; the fields' thirst remains unquenched.
बहराइच में बुधवार की शाम को आसमान में छाए काले बादल। 
बहराइच। जिले में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। इससे उमस बढ़ी और लोगों को परेशानी हुई। खरीफ सीजन की महत्वपूर्ण फसल धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पर्याप्त नमी न होने के कारण किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम तक बादल बिना बरसे ही लौट गए। खेतों में पानी का संकट बरकरार है।
विज्ञापन

पयागपुर के किसान रामनाथ ने बताया कि बारिश न होने से धान की रोपाई का समय निकलता जा रहा है। ट्यूबवेल से सिंचाई करने पर डीजल और बिजली का खर्च बढ़ रहा है। महसी के किसान शिवकुमार यादव ने कहा कि यदि दो-तीन दिन और बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई पिछड़ जाएगी। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार
उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही रहा तो किसानों को राहत मिलेगी और धान की रोपाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed