फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl injured in dog attack; condition critical.

Bahraich News: कुत्ते के हमले में बच्ची घायल, हालत गंभीर

Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in dog attack; condition critical.
कुत्ते के हमले में घायल राइसा।
बहराइच। थाना हरदी अंतर्गत ग्राम महेशपुरवा में बुधवार को कुत्ते के हमले में तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी राइसा (03) बुधवार को अपने घर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पास लगी झाड़ियों से निकले कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले से डरकर अन्य बच्चे भाग निकले। राइसा के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देशा कि कुत्ते ने राइसा के चेहरे को जबड़े में दबोच रखा था। परिजनों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया। हमले में बच्ची के चेहरे व पैरों में गहरे जख्म हो गए। परिजन उसे लेकर महसी सीएचसी पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह मेडिकल कॉलेज के जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed