सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cloudy in the morning, sunny in the afternoon

Bahraich News: सुबह छाए बादल, दोपहर में रही चटख धूप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, sunny in the afternoon
विज्ञापन
बहराइच। तराई में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में नरमी देखने को मिल रही है। इससे लोगों को सुबह व रात में थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, दिन में चटख धूप परेशान कर रही है। बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, दोपहर में कुछ घंटे के लिए रही चटख धूप ने बेहाल किया। शाम होते ही फिर से ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार को बहराइच के आसपास के जिलों में आंधी के साथ बारिश होने का असर यहां भी रहा। दोपहर में थोड़ी देर तपिश रही, लेकिन सुबह-शाम लोग राहत रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री तथा न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, लेकिन इसके बावजूद तपिश पर कोई खास असर नहीं रहा। आने वाले 24 घंटे में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed