{"_id":"6a1492e98535e3686e08306b","slug":"demonstration-by-gheraoing-matera-substation-over-power-crisis-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150106-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली संकट पर मटेरा उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली संकट पर मटेरा उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन
विज्ञापन
मटेरा में बिजली न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मटेरा। भीषण गर्मी और लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर के मजरा रामायण पुरवा और गुरुगुज पुरवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने मटेरा उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुगुज पुरवा गांव का ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिन पूर्व जल गया था। विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं और रातभर जागने के लिए मजबूर हैं। बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को दूर-दराज हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अवर अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में शामिल छोटेलाल, रमेश कुमार, राजेश, राजू, रामबचन आदि ने चेतावनी दी कि तय समय में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में भी बिजली संकट
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने संकट और बढ़ा दिया है। शहर के सलारगंज, बस स्टैंड, गुलाम अलीपुरा समेत कई मोहल्लों में बिजली की आंखमिचौली जारी है, इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Trending Videos