सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM angry over slow progress, now weekly report will have to be given

Bahraich News: धीमी प्रगति पर बिफरे डीएम, अब देनी होगी साप्ताहिक रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress, now weekly report will have to be given
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, मत्स्य पालन और किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं में लक्ष्य से पीछे रहने पर गहरी नाराजगी जताई।
Trending Videos


बृहस्पतिवार देर शाम हुई इस बैठक में जिलाधिकारी ने सीडी रेशियो कम होने पर बैंकों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बैंकों की प्रगति खराब है, वे अब हर सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत सफल उद्यमियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, स्वयं सहायता समूह, और पीएमएफएमवाई जैसी योजनाओं से जुड़ी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने भी बैंकों को अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया कि बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएं, ताकि आम लोग आसानी से स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed