सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dog attacks girl, condition critical

Bahraich News: कुत्ते ने बालिका पर किया हमला, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dog attacks girl, condition critical
कुत्ते के हमले में घायल रूपा।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के बनिया ग्राम में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही बालिका पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके चेहरे व गले पर गहरे घाव हुए हैं।
Trending Videos



बनिया ग्राम निवासी हीरालाल की बेटी रूपा सुबह अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे बुरी तरह नोचने लगा। बालिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाकर बालिका को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आनन-फानन बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। पिता हीरालाल ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed