{"_id":"69b99cb0c7fc818dd20d873e","slug":"dogs-attack-dargah-and-nazirpura-eight-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145998-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दरगाह व नाजिरपुरा में कुत्तों का हमला, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दरगाह व नाजिरपुरा में कुत्तों का हमला, आठ घायल
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल फैजान।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के दरगाह और नाजिरपुरा इलाके में अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों के हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। शहर के बक्शीपुरा निवासी रफीकुन ने बताया कि उनका बेटा फैजान (8) मंगलवार सुबह घर के बाहर निकला ही था कि अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, नई बस्ती निवासी अफसरून के बेटे मोहम्मद शमी (13) पर भी घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने हमला कर दिया।
दरगाह में मोबीन होटल के पास मंगलवार दोपहर खेल रही इंशा (9) को भी कुत्ते ने घायल कर दिया। गुलामअलीपुरा निवासी अनुराग (22) मंगलवार सुबह अपने काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में कुत्ते ने पीछे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दरगाह के बक्शीपुरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी फातिमा की बेटी शाहिना (6) पर सोमवार शाम कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं रूपरानी के बेटे प्रतीक (10) को भी घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने घायल कर दिया।
वहीं, सलारगंज निवासी मंजीता (30) मंगलवार सुबह घर से निकलते समय कुत्ते के हमले का शिकार हो गईं। वहीं, नजीरपुरा निवासी सिराजु (45) पर भी मंगलवार दोपहर कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अचानक बढ़े कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत है।
Trending Videos