सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: बहराइच: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

VIDEO: बहराइच: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:43 PM IST
VIDEO: बहराइच: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत
बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया जबकि तड़प रहे बेटे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक एटा जिले से आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था। हरदी थाना के महसी गांव निवासी सोनू की ननिहाल मटेरा बाजार में हैं। नाना चतुरी की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार को सोनू अपनी पत्नी व बेटे के साथ मटेरा बाजार नाना के घर आया था। नाना का हालचाल लेने के बाद बुधवार सुबह सोनू अपनी पत्नी मंगला (23), पुत्र शिवा (02) ओर भतीजी के साथ बाइक से वापस महसी लौट रहा था। बाइक सवार सभी लोग जब बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा चौराहा पर पहुंचे तभी सोनू चौराहे पर सड़क किनारे बाइक रोक कर पान खाने लगा। बाइक के साथ उसकी पत्नी मंगला खड़ी थी जबकि बेटा शिवा और भतीजी बाइक पर ही बैठे थे इसी दौरान नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोर की टक्कर मारी। चपेट में आई मंगला ट्रक के पहिए के नीचे रौंदते हुए दूर तक घिसट गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि शिवा ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ा। चपेट में आकर पति सोनू और भतीजी को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर ही मां ने तोड़ा दम, तड़पता रहा बेटा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि ट्रक के पहिए के नीचे आने के बाद मंगला का सिर धड़ से अलग हो गया। उसका बांया हाथ भी बुरी तरह कुचल गया। वहीं पुत्र शिवा का कमर के नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह रौंद गया था। शिवा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मटेरा पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक बदायूं निवासी पन्नालाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आलू लदा ट्रक एटा के कासगंज से बिहार के गोपालगंज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: Ayodhya: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव

18 Mar 2026

VIDEO: आज से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, अयोध्या में बनाए गए थे परीक्षा के 115 केंद्र

18 Mar 2026

VIDEO: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए बनाए जाएंगे 20 सांस्कृतिक मंच 250 कलाकार देंगे प्रस्तुति

18 Mar 2026

VIDEO: प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण के भेष में कलाकार

18 Mar 2026

ललितपुर में शुरू हुआ जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का शुभांभ

18 Mar 2026
विज्ञापन

ललितपुर: अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनिसंघ ने धर्मसभा को संबोधित कर दी श्रावकों को सीख

18 Mar 2026

कानपुर: पांचवीं की छात्रा से दरिंदगी, हत्या कर शव बिना कपड़ों के दफनाया, जमीन विवाद में वारदात का आरोप

18 Mar 2026
विज्ञापन

Pravin Togadia: प्रवीण तोगड़िया ने रामनवमी में DJ बजाने को लेकर कही बड़ी बात | Ramnavami 2026 | Giridih

18 Mar 2026

Mandi: लडभड़ोल में निजी स्कूल की बस के तोड़े शीशे, साइड मिरर चोरी

18 Mar 2026

कुरुक्षेत्र के यारा गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट, 8 लोग झुलसे; एक बच्ची की हालत गंभीर

18 Mar 2026

बहादुरगढ़ में बादली के गुभाना गांव में भट्ठियों और हॉट मिक्स प्लांट पर प्रशासन की कार्रवाई

चंडीगढ़ सेक्टर 23 में योग प्रतियोगिता का आयोजन

18 Mar 2026

सीएम योगी बोले: तीर्थ पर मनोरंजन के भाव से न जाएं लोग, यह आस्था का विषय

18 Mar 2026

लखनऊ: ससुर ने चार सालियों के साथ मिलकर की दामाद की हत्या, पड़ोसियों ने बताई कहानी

18 Mar 2026

Ujjain News: भांग का श्रृंगार करके व बेलपत्र से सजे बाबा श्रीमहाकाल, भस्म आरती में गूंजे बम-बम के नारे

18 Mar 2026

लखनऊ: ससुर ने की दामाद की हत्या, पुलिस ने बताया कि मौके पर क्या हुआ

18 Mar 2026

Budaun: पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन घायल

18 Mar 2026

लखनऊ: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पैर छूकर आशीर्वाद लेते कुलदीप यादव और वंशिका

18 Mar 2026

युवक की मौत का सीसीटीवी वीडियो, ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य, झांसी-शिवपुरी टोल की घटना

18 Mar 2026

Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हन बनीं नागालैंड की लिका

18 Mar 2026

Meerut: सचिन सिरोही ने असदुद्दीन ओवैसी और आज़म खां पर दिया विवादित बयान, कहा-देश है हमारे बाप-दादाओं का

18 Mar 2026

Meerut: डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति 2026 का हुआ गठन

17 Mar 2026

लोकायुक्त के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने की भ्रष्टाचार मामले की जांच

17 Mar 2026

शुक्लागंज गंगापुल पर मेगा ब्लाॅक लेकर होगा काम, हटाया गया स्क्रैप

17 Mar 2026

VIDEO: एआई के सही उपयोग पर युवाओं को दिशा देंगे अमोघ लीला, 11 अप्रैल को ‘आरम्भ 2.0’

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में नवरात्र पर मंदिरों की रहेगी कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने तैयार किया प्लान; ड्रोन से होगी निगरानी

17 Mar 2026

VIDEO: विदेशी पर्यटकों की कार ने दो वाहनों में मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार; होमगार्ड की माैत

17 Mar 2026

VIDEO: वेल्डिंग के दौरान ट्रक टंकी में लगी आग, अफरा-तफरी मची; कारीगर गंभीर रूप से झुलसा

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में छिपा था रायपुर सेंट्रल जेल से फरार बंदी, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में सराफा कारोबारी से लूट, बदमाश छीन ले गए सोने के आभूषणों से भरा बैग; जांच में जुटी पुलिस

17 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed