{"_id":"69b9a06e5d0ac342c90ecde4","slug":"while-trying-to-save-vanrose-his-bike-collided-with-a-tree-killing-his-father-in-law-and-son-in-law-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145971-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वनरोज को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, ससुर व दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वनरोज को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, ससुर व दामाद की मौत
विज्ञापन
बदल खां।
- फोटो : बदल खां।
विज्ञापन
नानपारा। दवा लेने के लिए मंगलवार काे जिला मुख्यालय बहराइच जाते समय श्रावस्ती जिला निवासी ससुर और दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का कारण बाइक के सामने अचानक वन रोज का आना बताया जा रहा है।
मल्हीपुर के सिरसिया निवासी बदल खां (55) अपने दामाद कुंडा गांव निवासी कमालुद्दीन (32) के साथ सुबह बहराइच जिला मुख्यालय के लिए बाइक से निकले थे। नानपारा-नवाबगंज रोड स्थित सिधौरा चौराहे के पास अचानक बाइक के सामने वनरोज आ अया। इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे कमालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बदल खां को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सतर्क रहने और जंगली जानवरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। नानपारा पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Trending Videos

बदल खां। - फोटो : बदल खां।